जापान के टोक्यो में चल रहे पैरा ओलंपिक मुकाबलों में पानीपत के बुआना लाखु के एथलीट भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप का मुकाबला 4 सितंबर को शाम 4:30 बजे की बजाय दोपहर बाद 3:40 बजे होगा। 20 वर्षीय नवदीप एफ-41 कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 28 अगस्त की शाम 7 बजे टोक्यो के लिए रवाना होंगे। नवदीप के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि नवदीप अभी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास कर रहा है। दलबीर ने बताया कि नवदीप का बेस्ट थ्रो 43.78 मीटर का है। जबकि इसी कैटेगरी में पैरा ओलंपिक में भाग ले रहे चीन के खिलाड़ी का रिकॉर्ड नवदीप से मात्र 50 सेंटीमीटर अधिक है। उन्हें नवदीप से स्वर्ण पदक की पूरी आस है।