फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवदीप मलिक ने पेरिस पैरा ओलंपिक में 35.46 मीटर भाला फेंक फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पेरिस पैरा ओलंपिक में उतरे बुलाना लाखु गांव के लाल नवदीप मलिक पहले ही झटके में फाइनल में प्रवेश लिया। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड में पहले ही थ्रो में 35.46 मीटर भाला फेंका। यह न्यूनतम 30 मीटर था। नवदीप मलिक ने बाकी दो चांस नहीं लिए। अब उनका फाइनल मैच सात सितंबर हो होगा। नवदीप के साथ परिजन भी इसको लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नवदीप मलिक की मां मुकेश देवी ने टैब पर क्वालिफाइंग राउंड लाइव देखा। मुकेश देवी ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार नवदीप का मैच शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे हुआ। नवदीप मैदान पर आया तो उसके चेहरे पर जोश दिखाई दे रहा था। उन्होंने एक ही थ्रो में क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने शाम के समय नवदीप से फोन पर बात की। उसने बताया कि वह बेहद खुश है और अब फाइनल के लिए तैयारी कर रहा है। वह इस का पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर आएंगे। भाई मनदीप मलिक ने बताया कि सात सितंबर को फाइनल मैच होगा। भारतीय समय अनुसार रात करीब 11 बजे उनका मैच शुरू होगा। वे परिवार के साथ नवदीप का मैच देखेंगे।

बॉक्स
छोटे कदम में भाले की दूरी की पूरी
मनदीप ने बताया कि नवदीप मलिक का कद छोटा है। उसकाे बचपन से ही कुश्ती का शौक था। अभ्यास के दौरान उनकी कमर में चोट लग गई थी। उन्होंने फिर भाला फेंकने का अभ्यास शुरू किया। उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 40.05 भाला फेंक कर चौथा स्थान पाया। एशियन पैरा गेम्स-2024 में 40.48 में भी चौथा स्थान पाया था। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2024 में 42.82 पार कर तीसरा स्थान पाया है। विदित है कि उन्होंने टोकियो पैरा ओलंपिक-2020 में 40.80 मीटर भाला फेंका था। वे इसमें चौथे स्थान पर रहे थे। नवदीप मलिक ने बताया कि इस बार उसका भाला स्वर्ण पदक लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें