फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए राम बाण है राष्ट्रीय पेंशन योजना : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ ले सकता है। यह योजना एक स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए रामबाण है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना में वृद्धावस्था के दौरान वित्तीय सुरक्षा और स्थायित्व दिया जाता है, जब लोगों के पास आय का कोई नियमित स्रोत नहीं होता है। सेवानिवृत्ति योजना द्वारा सुनिश्चित किया जाता है कि लोगों के पास प्रतिष्ठापूर्ण जीवन जीने और उम्र के बढ़ते वर्षों में अपना जीवन स्तर किसी समझौते के बिना अच्छा बनाए रखने की सुविधा हो। योजना से लोगों को निवेश करने और अपनी बचत संचित करने का अवसर मिलता है। डीसी ने बताया कि इसमें पात्र की आयु 18 से 70 साल होनी चाहिए। पेंशन के लिए मासिक योगदान कम से कम 500 रुपये या वार्षिक योगदान कम से कम छह हजार रुपये होना चाहिए। 60 साल की आयु के बाद पेंशन धारक के खाते में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें