फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर से चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह : परमिंदर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिंदर कौर ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। परमिंदर कौर ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माह का आठवां संस्करण 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। पोषण माह के दौरान छह वर्ष तक के बच्चों का ऊंचाई, वजन और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जाएगा। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत जिलेभर में पेड़ लगाए जाएंगे। पब्लिक हेल्थ और पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर प्रत्येक गांव में जल-संरक्षण और जागरूकता रैली भी आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी स्कूलों में बच्चों और किशोरियों को सही पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में पेंटिंग और पोषण थाली पेंटिंग स्लोगन प्रतियोगिता का करवाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें