पानीपत। आरडब्ल्यूए सेक्टर-24 पार्ट-1 में प्रधान और कार्यकारी प्रधान पद का चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें नरेंद्र चौहान को प्रधान और नरेंद्र गोयल को कार्यकारी प्रधान चुना गया।
प्रधान नरेंद्र चौहान ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर में व्याप्त समस्याओं का समाधान लगातार कर रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनके साथ रायशुमारी करते हैं। उनकी मांगों को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराते हैं। इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है। सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया कि आपसी भाईचारे को बनाते हुए सेक्टर के विकास कराए जाएंगे।