इसराना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेश सैनी ने की तथा संयोजन डॉ. रविंद्र शर्मा का रहा। छात्राओं ने स्कूल एक्टिविटी इंचार्ज किरण शर्मा के नेतृत्व में मिट्टी से शिवलिंग की प्रतिमा बनाकर उस पर जलाभिषेक भी किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी, द्वितीय स्थान स्नेहा तथा तृतीय स्थान पर निधि ने बाजी मारी। शिवलिंग की प्रतिमा बनाने वाली छात्राओं में स्नेहा प्रीतिका, नंदिनी, जन्नत, शिफा, निधि, सुषमा, खुशी, मानसी, मनभरी, कीर्ति और अक्षु ने अपना योगदान दिया। संवाद