फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजवाहे में नग्न अवस्था में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाल जाटान व धर्मगढ़ गांवों के बीच राजवाहे में एक अधेड़ का शव नग्न अवस्था में उतराता मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाल जाटान और धर्मगढ़ गांवों के बीच राजवाहे में शव उतराता देखकर किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसका एक हाथ आधा कटा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं दिखे, लेकिन मौत के कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। सदर थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि पुलिस शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। आसपास के गांवों के सरपंचों को भी फोटो भेजकर शिनाख्त के लिए मदद मांगी गई है। हालांकि समाचार दिए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें