फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नैन गोभ्यारण्य समिति ने किया गोवंश लेने से मना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नैन गोभ्यारण्य समिति ने गोशाला में नगर निगम की ओर से छोड़े जाने वाले गोवंश लेने से मना कर दिया है। समिति का कहना है कि नगर निगम की ओर से छोड़े गए पशुओं के चारे के लिए प्रति पशु केवल पांच रुपये चार पैसे दिए जाते हैं। जो अपर्याप्त हैं। इसमें पशुओं का चारा-पानी तक नहीं मिल सकता जबकि गोशाला में पशुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं चाहिए होती हैं।
विज्ञापन

पशुओं को इलाज से लेकर पंखे, फर्श, छत सभी आवश्यकताएं चाहिए होती हैं। नगर निगम ने यहां पशु तो भेज दिए हैं लेकिन उनके चारे की राशि को नहीं बढ़ाया है। अब तक नगर निगम यहां करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा गोवंश भेज चुका है। जबकि प्रति माह केवल पांच लाख की सहयोग राशि ही दी जा रही है। पशुओं के चारे के लिए दी जाने वाली इस राशि को बढ़ाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन राशि को नहीं बढ़ाया। समिति प्रधान राजरूप पान्नू ने कहा कि इसके बाद भी अगर गोशाला में गोवंश लेंगे तो उनके चारा कहां से देंगे। फिलहाल भी ग्रामीणों से चंदा मांग कर चारे का जुगाड़ किया जाता रहा है। ज्यादा पशु होने पर चारा न मिलने पर वे भूखे मरने को मजबूर होंगे। इसलिए पशु लेने से मना कर दिया गया है।
गौरतलब है कि शहर में फिलहाल भी दो से तीन हजार पशु घूम रहे हैं। जो सड़कों से लेकर कॉलोनियों में डेरा डाले हुए हैं। नगर निगम की ओर से पशु पकड़ गोशाला में भेजने का काम भी एजेंसी को दिया गया है लेकिन अब गोशाला ने पशु लेने से मना कर दिया है। इस पर निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर का कहना है कि वे गोशाला के लिए राशि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से लेकर अधिकारियों से भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें