पुरस्कार प्राप्त करते हुए नैब सिंह। आयोजक
साढौरा। देहरादून की दून यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित 10 किलोमीटर लंबी मैराथन में टोडरपुर के नैब सिंह ने तीसरा स्थान पाने की सफलता प्राप्त की है।
देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स के नाम से आयोजित इस मैराथन में नैब सिंह ने 35 से 45 आयु वर्ग में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू, रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली व नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके नैब सिंह कोचिंग देने के साथ ही नशे के विरुद्ध अलख जागृत कर रहे हैं। साढौरा के स्टेडियम में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने में जुटे नैब सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संवाद