फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24सौ स्ट्रीट लाइटों का टेंडर जारी, पार्षद बता रहे गड़बड़झाला

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वार्डों में पहले से लगी स्ट्रीट लाइट जल नहीं सकी हैं और नगर निगम द्वारा अब 24 सौ स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर जारी कर दिया। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में सौ-सौ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। टेंडर जारी होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। कुछ पार्षदों ने निगम में रोशनी के नाम पर गड़बड़झाले का आरोप लगाया है। पार्षद पहले से घोषित स्ट्रीट लाइटें पूरी न लगाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, नगर निगम अधिकारी किसी तरह की गड़बड़ी के आरोपों को निराधार बता रहे हैं और किसी भी शिकायत पर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदित है कि नगर निगम द्वारा इससे पहले प्रत्येक वार्ड में 40-40 स्ट्रीट लगवाई गई थीं। जिनमें दस प्रतिशत लाइट नहीं लगी हैं। जो स्ट्रीट लाइटें लगी हैं उनमें से भी ज्यादातर बंद पड़ी है। जिससे पार्षदों व कॉलोनी वासियों में रोष है। पार्षदों का आरोप है कागजों में स्ट्रीट लगाई गई हैं। कई वार्डों में दस प्रतिशत तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी है। वहीं अब दोबारा प्रत्येक वार्ड में सौ-सौ स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि अच्छी क्वालिटी की स्ट्रीट लगाई गई होती तो ये स्ट्रीट लाइट ही काफी थीं। वार्डों में लगाई स्ट्रीट लाइटें ज्यादातर खराब पड़ी हैं। जिस कारण गलियों में अंधेरा छाया रहता है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में 40 स्ट्रीट लाइट पास की गई हैं। जिनमें केवल 30 स्ट्रीट लाइट ही लग सकी हैं। इनमें से भी ज्यादातर स्ट्रीट बंद पड़ी हुई हैं। पिछले एक महीने से लाइटों को ठीक करवाने के लिए ठेकेदार से मांग कर हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब प्रत्येक वार्ड में सौ स्ट्रीट लाइटों का टेंडर लगा दिया है। इससे पहले शहर में लगी स्ट्रीट लाइटें गलियों को रोशन नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

हरीश शर्मा, पार्षद वार्ड-3

पहले की स्ट्रीट लाइटें पूरी नहीं लग पाई हैं कि अब नगर निगम ने दोबारा स्ट्रीट लाइटों का टेंडर जारी कर दिया। 40 स्ट्रीट लाइटों में से करीब 30 लाइट लग पाई हैं। इनमें से अधिकतर लाइटें खराब पड़ी रहती हैं। जिस कारण गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। शाम के समय कालोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीमा पाहवा, डिप्टी मेयर एवं पार्षद वार्ड-4

नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में 40-40 स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए कहा गया था। जिनमें से वार्ड में 30 लाइटें ही लग पाई हैं। इनमें से भी 20 लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर निगम ने अब दोबारा सौ-सौ स्ट्रीट लाइट का टेंडर लगा दिया है। अगर स्ट्रीट लाइटों की क्वालिटी बेहतर नहीं है तो चाहे कितनी लाइटें लगा दी जाए, अंधेरे से लोगों को निजात नहीं मिलेगी। घटिया कंपनी की लाइट होने के कारण दो दिन के अंदर लाइटें खराब हो जाती हैं।  
बलजीत सिंह, वार्ड-20 पार्षद पति

वार्ड में स्ट्रीट लाइटें अपने खर्च से लगवाई गई हैं। ठेकेदार से 40 में से 22 स्ट्रीट लाइट ही मिल सकी हैं। लाइट लगवाने के लिए जो खर्च हुआ है अपनी जेब से देना पड़ा है। प्रशासन से मांग है कि स्ट्रीट लाइटें अच्छी क्वालिटी व सही व्यक्ति से लगवाई जाएं।
प्रवेश नैन पार्षद, वार्ड-22

वर्जन
नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में सौ सौ स्ट्रीट लाइटों का टेंडर जारी किया गया है। वहीं इससे पहले प्रत्येक वार्ड में 40-40 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं। अगर किसी वार्ड में लाइट नहीं लगी हैं तो इसकी शिकायत कर सकता है। उसकी जांच करवाई जाएगी।
एनडी वशिष्ट, एसई नगर निगम, पानीपत।

वर्जन
प्रत्येक वार्ड में 40-40 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। शहर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा अब सौ-सौ स्ट्रीट लाइटों का टेंडर जारी किया गया है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने व न लगवाने की शिकायत आती है तो इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम, पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें