फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्या के सजायाफ्ता कैदी की कैंसर से मौत, चार माह से चल रहा था इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह के बारूराम हत्याकांड में एक सजायाफ्ता की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार माह से कैंसर से ग्रस्त था। उसका अलग-अलग अस्पतालों से इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह करीब आठ बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सिवाह जेल की गार्द सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


22 फरवरी 2015 को सिवाह गांव निवासी बारूराम की महेंद्र, रोहताश समेत छह लोगों ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा पुत्रवधू समेत कई लोग घायल हो गए थे। 23 फरवरी को पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 25 को महेंद्र व रोहताश सहित उसके तीनों बेटे और अमित नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह शराब पीता था, जिससे बारूराम और उसके परिजन उसकी कई बार बेइज्जती कर चुके थे। इसके चलते उसने हत्या की योजना बनाई। 16 फरवरी 2021 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएस दहिया की अदालत ने महेंद्र, रोहताश, उसके तीनों बेटों समेत छह लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह पानीपत के सिवाह जेल में सजा काट रहे थे। रोहताश (63) चार माह से कैंसर बीमारी से पीड़ित था। रविवार को सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें