फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकार के खिलाफ नगर पार्षदों ने दिया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सरकार के खिलाफ निकाय पार्षदों की प्रदेश व्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए समालखा नगर पार्षदों ने भी सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद सुरेश झंडा व पार्षद पति विपीन छाबड़ा की अगुवाई में समालखा नगरपालिका के 17 में से आठ पार्षद व प्रतिनिधियों ने पालिका कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिसमें वार्ड पांच से पार्षद कप्तान छौक्कर, वार्ड 8 पार्षद विनोद वाल्मीकि, वार्ड सात पार्षद अनिल कालीरमन, वार्ड 16 के पार्षद राजेश ठाकुर, वार्ड चार से पार्षद पति अनिल धीमान, वार्ड 10 पार्षद मनीष बैनीवाल व पालिका उपाध्यक्ष शिक्षा शर्मा के पति सतपाल शर्मा ने एकजुटता दिखाते हुए पार्षद एकता जिंदाबाद व सरकार विरोधी नारेबाजी की। पार्षदों की कमेटी के प्रधान सुरेश झंडा व विपिन छाबड़ा ने प्रदेश के सीएम नायाब सिंह सैनी व निकाय मंत्री सुभाष सुधा पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पार्षद को इतना भी अधिकार नहीं है कि छोटे छोटे विकास कार्य भी करवा सकें। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है । जो पांच छह महीने की प्रक्रिया है जिससे पार्षदों की छवि जनता में खराब हो रही है।

पार्षदों ने कहा कि सरकार पार्षदों की जायज मांगे जिसमें 25 हजार रुपये मानदेय, पार्षद भत्ता आठ हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा सरपंचों की तर्ज पर निकाय पार्षदों को भी 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाने का अधिकार दिया जाए। पार्षदों ने सरकार को चेताया है कि गर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें