फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने की 6 कर्मचारियों की अदला-बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को निगम के 6 पक्के व कच्चे कर्मचारियों की उनके काम के हिसाब से अदला-बदली कर दी है। इनमें निगम के नागरिक सुविधा केंद्र और संपत्ति कर शाखा के कर्मचारी शामिल हैं। खास बात ये है कि अब एनडीसी का काम निगम के लेखाकार अजय कुमार को दिया गया है। माना जा रहा है कि ये बदलाव निगम ने रोजाना की मिल रही शिकायतों के आधार पर किया है।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों की लगाई ये ड्यूटी
अजय कुमार, लेखाकार को वर्तमान कार्य के साथ एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति कर के मेकर का काम भी करना होगा।
ऑउटसोर्स के लिपिक सुमित कुमार को सीएफसी शाखा में पटवारी व कानूनगो शाखा में रिकार्ड और डिस्पेच का काम करना होगा।
मुख्य अभियंता शाखा के लिपिक प्रवीण कुमार को संपत्ति कर शाखा में नियुक्त किया गया है।
ऑउटसोर्स के विकास कुमार को सीएफसी शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएफसी शाखा के प्रवीण कुमार को संपत्ति कर के काम की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएफसी शाखा में रिहायशी प्रमाणपत्र के साथ वर्तमान कार्य की जिम्मेदारी ऑउटसोर्स के लिपिक विनोद दांगी को दी गई है।
निगम आयुक्त ने कई कर्मचारियों की सीट बदली है। इनमें से कुछ कर्मचारी संपत्ति कर शाखा के हैं। इससे कर शाखा का काम सुधर सकता है।
जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें