फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम ने पांच वार्डों में 94.96 लाख के लगाए सात टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक बार फिर से नगर निगम ने मंगलवार को ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्याें के टेंडर लगाए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के पांच वार्डों में 94.96 लाख रुपये से काम होंगे। जिनमें से ज्यादातर टेंडर रिकॉल किए गए हैं। पिछले दिनों ग्रामीण विधायक भी रिकॉल हो रहे टेंडरों पर अधिकारियों से जवाब तलब कर चुके हैं। अब निगम ने वार्ड तीन, चार, छह, सात और 25 के टेंडर लगाए हैं। जिनमें स्वागत द्वारा, अधूरी धर्मशालाओं के विकास कर्य पूरा करवाने समेत नालों पर स्लैब, पुलिया बनाने के काम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वार्ड तीन के विकास नगर में 13.19 लाख रुपये से ओड सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा। वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में 13.47 लाख रुपये से सैनी धर्मशाला बनाई जाएगी। वार्ड छह में 19.65 लाख से नाले, पुलिया और इन पर प्रीकास्ट स्लैब बिछाई जाएंगी। वार्ड छह में 12.12 लाख रुपये से राधा कृष्णा धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा होगा। वार्ड सात की राजीव कॉलोनी के पास 19.02 लाख से स्वागत द्वार बनाया जाएगा। वार्ड सात की हनुमान कॉलोनी में 5.83 लाख से दादा खेड़ा सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा। वार्ड 25 की कालू पीर कॉलोनी में ड्रेन नंबर एक के ऊपर 11.68 लाख से पुलिया बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें