पानीपत। नगर निगम ने एक बार फिर से अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान ने करीब 200 अवैध होडिँग्स, बैनर और थर्ड पार्टी विज्ञापन उतारे हैं। विशेष रूप से निगम टीम ने शराब के ठेकों के विज्ञापनों को हटाया और पुराने बस स्टैंड परिसर के अंदर लगे सभी विज्ञापन उतरवाए गए। निगम की ये कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक चली।
सबसे पहले निगम टीम टोल प्लाजा पहुंची। यहां से होते हुए सेक्टर 13-17, जीटी रोड से होते हुए अनाज मंडी तक कार्रवाई की गई। निगम की ये कार्रवाई पानीपत से दिल्ली रोड वाली साइड जीटी रोड पर हुई। इस दौरान अवैध विज्ञापन, थर्ड पार्टी विज्ञापन, यूनिपोल, फ्लैक्स बोर्ड से तीन ट्राली भरी गई।
बता दें कि शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगली कार्रवाई दिल्ली से पानीपत की ओर जीटी रोड पर होगी। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त राहुल नरवाल, एक्सईएन प्रदीप कल्याण, राहुल पुनिया, एमई अर्पित बुधवार और जेई अजय छौक्कर और विक्रम शामिल रहे।