फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार में टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर ऑस्कर अस्पताल के सामने कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पानीपत से बड़ौली गांव जा रहा था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति के भाई के बयानों पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी के पास स्थित ओमपाल कॉलोनी निवासी लोरिक प्रसाद ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के कंधवारा गांव का रहने वाला है। वह रिफाइनरी में एक निजी कंपनी में बतौर वेल्डर कार्यरत है। वह चार भाई थे। उसका एक भाई गुजरात व दूसरा भाई बिहार में रहता है। उसका तीसरे नंबर का भाई कृष्णा प्रसाद (57) पिछले लगभग 10 साल से बड़ौली गांव में किराए पर रहता था। वह भी रिफाइनरी में काम करता था। रविवार दोपहर को कृष्णा प्रसाद पानीपत बस स्टैंड के पास निजी काम से आया था। वापस बड़ौली गांव जाते हुए ऑस्कर अस्पताल के पास रोड पर खड़ी कार से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। राहगीरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें