पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सनौली रोड से चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। विद्यानंद कॉलोनी के विनित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल से सनौली रोड पर गाड़ी लोड करने के लिए आया था। मोटरसाइकिल खड़ी कर वह अपने काम में लग गया। जब थोड़ी देर बाद देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना चांदनीबाग प्रभारी गौरव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।