फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी

Fri, 20 Nov 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देवीगिरी ओवर लीड कंपनी की बाहरी पार्किंग में खड़ी एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल को नकाबपोश युवक चोरी कर ले गया। आरके पुरम कॉलोनी के सन्नी वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह वह 14 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल पर कंपनी में आया था। उन्होंने बाहर पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी कर दी थी। वह रात करीब 10 बजे लौटने लगा तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल आसपास तलाश की और कंपनी के चौकीदार से पूछताछ की। कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने पर एक नकाबपोश व्यक्ति बाइक ले जाता दिखाई दिया। कंपनी के गेट नंबर-2 का सीसीटीवी कैमरा खराब मिलने के कारण आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें