पानीपत। सैनी कॉलोनी में एक मोटरसाइकिल सवार झपटमार ने एक युवती से पर्स छीन लिया। युवती बबैल रोड स्थित कंपनी में काम कर अपने घर लौट रही थी। युवती ने इसकी शिकायत तहसील कैंप पुलिस थाना में दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमार की धरपकड़ में जुटी है।
तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर निवासी शिवानी ने बताया कि वह बबैल रोड पर स्थित एक कंपनी में काम करती है। वह बुधवार रात पौने आठ बजे कंपनी से काम निपटाकर पैदल छोटूराम चौक से गंदा नाला होते हुए कुटानी रोड की ओर पैदल जा रही थी। जब वह सैनी काॅलोनी में पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने पीछे से आकर उसके हाथ से उसका पर्स छीन लिया। उसने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए, लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। उसके पर्स में दो मोबाइल, तीन हजार रुपये, उसका डेबिट कार्ड व कागजात थे।