फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक में टकराई मोटरसाइकिल, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। घरौंडा में सड़क हादसे में तहसील कैंप व बाबरपुर मंडी के दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक मोटरसाइकिल पर शनिवार रात को पानीपत लौट रहे थे। इनकी मोटरसाइकिल की घरौंडा के पास एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक में टक्कर हो गई थी। घरौंडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौँप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

गोपी (28) निवासी बाबरपुर मंडी, देव व अभिषेक निवासी तहसील कैंप तीनों दोस्त थे। गोपी की तीन माह पहले खुशी के साथ शादी हुई थी। वह टैक्सी चालक था। तीनों एक निजी काम से शनिवार को करनाल गए थे। वह रात लगभग दो बजे मोटरसाइकिल पर पानीपत आ रहे थे। देव मोटरसाइकिल चला रहा था, गोपी और अभिषेक पीछे बैठे थे। घरौंडा के पास उनकी मोटरसाइकिल की सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक को गंभीर चोटों के कारण कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

बॉक्स

गोपी के मोबाइल पर कॉल की तो पता चला
गोपी की पत्नी खुशी को घटना की जानकारी तब मिली जब उसने अपने पति को फोन किया। फोन सरकारी अस्पताल घरौंडा के रात्रि स्टाफ ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। खुशी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गोपी का बड़ा भाई राजा मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें