पानीपत। सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव व पानीपत को ज़ीरो ड्रॉपआउट बनाने के लिए मई से ही चलाए गए शिक्षा रथ अभियान की शनिवार से एक बार फिर पौधारोपण कर हरियाली शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत वधावा राम कॉलोनी व परशुराम कॉलोनी के क्षेत्र में स्कूल न जाने वाले बच्चो का सर्वे किया गया।
ज़िला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शिक्षा रथ की टीम व जीपीएस वधवा राम कॉलोनी, जीपीएस रमेश नगर के स्टाफ सदस्यों के साथ घर-घर जाकर सर्वे किया जिसमें 28 बच्चों जो किन्ही कारणों से स्कूल नहीं जा रहे थे, उनको चिन्हित किया व स्कूल में दाखिला सुनिश्चित किया गया।
डीईईओ राकेश बूरा ने कहा कि यदि किसी कारण से बच्चे का आधारकार्ड या फैमिली आईडी में नाम नहीं है, तब भी दाखिला हो जाएगा। शेष दस्तावेज बाद में जमा करवा सकते हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनको स्कूल जरूरी है ताकि वे अच्छी पढ़ाई के साथ संस्कार व नैतिक मूल्यों को भी ग्रहण कर सके व अच्छा नागरिक बन सके। मुख्य शिक्षक मुकेश बोस ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए शहर को प्रदूषण मुक्त व हरियाली युक्त करने की जरूरत है ताकि हमारी पृथ्वी का तापमान सही बना रहे। जीपीएस वधावा राम कॉलोनी के प्रांगण में पौधा रोपित कर शिक्षा रथ की हरियाली शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर जयदीप, बोधराज, डीओसी हरिओम भारद्वाज, विक्रम पानू, जितेंद्र सिंहमार, जितेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, वीना अरोड़ा व पूजा उपस्थित रहे।