फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां का लिव-इन पार्टनर बेटी को भगा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थानाक्षेत्र में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला युवक महिला की बेटी को ही भगा कर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी के साथ शादी करेगा। पुलिस ले आरोपी पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि बड़ी बेटी की उम्र करीब साढ़े 15 साल है। बताया कि उसका पति 2022 में उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसकी जान पहचान दीनानाथ कॉलोनी निवासी विनोद नाम के व्यक्ति से हो गई थी। विनोद का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया। 25 अगस्त को वह अपने काम पर सुबह नौ बजे भैंसवाल गांव चली गई। उसकी बेटी घर पर ही थी। उसने सुबह करीब 11 बजे अपनी पड़ोसन को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो पड़ोसन ने बताया कि कमरा खुला हुआ है और वह घर पर नहीं है। सूचना मिलते ही महिला तुरंत घर पहुंची। छानबीन की तो पता चला कि उसकी बेटी को विनोद शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें