फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की चारों विधानसभाओं की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नई मतदाता सूची में 13512 नए मतदाता और जुड़ गए हैं। जिससे अब जिले में मतदाताओं की संख्या 9,26,597 हो गई है। इनमें 492922 पुरुष व 433659 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विरेद्र कुमार दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य किया गया था। जिसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराना, डिलिट कराना और किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराना शामिल था।

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिला में अब 9,27,597 मतदाता हो गए हैं। समालखा विधानसभा क्षेत्र में 228219 मतदाता हैं। जिनमें 121619 पुरुष व 106599 महिला मतदाता हैं। इसराना विधानसभा क्षेत्र में 183776 मतदाता हैं। इनमें 96996 पुरुष व 85928 महिला मतदाता हैं। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 230265 मतदाता हैं। जिनमें 121812 पुरुष व 108312 महिला मतदाता हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 285756 मतदाता हैं। जिनमें 152495 पुरुष व 132820 महिला मतदाता हैं। जिला में 16 थर्ड जेंडर हैं। इनमें से समालखा में एक, इसराना में तीन व पानीपत शहरी में सात और पानीपत ग्रामीण में पांच वोट हैं।
विज्ञापन



बॉक्स

ग्रामीण विस में सबसे ज्यादा नए मतदाता

जिले में लोकसभा चुनाव के बाद 13512 मतदाता बढ़े है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पानीपत ग्रामीण में 6327 मतदाता हैं। इनमें 3114 पुरुष व 3213 महिलाएं हैं। पानीपत शहरी में 3754 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 1886 पुरुष व 1878 महिला हैं। विधानसभा में 1270 नए मतदाता जुड़े हैं। जिनमें 563 पुरुष व 707 महिला मतदाता और समालखा विधानसभा में 2161 नए मतदाता जुड़े हैं। जिनमें 1044 पुरुष व 1117 महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें