फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अभियान में 100 से ज्यादा दुकानदारों ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला यातायात पुलिस ने गोहाना रोड, लाल बत्ती मार्केट, इंसार बाजार, पालिका बाजार, चौड़ा बाजार से होते हुए सलारगंज गेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने नगर निगम का सहयोग लिया। संयुक्त अभियान में पुलिस और निगम टीम ने 100 से भी ज्यादा दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

ये अभियान दो शिफ्टों में चला। एक ओर पुलिस ने गोहाना रोड पर जीटी रोड से लेकर फ्लाईओवर तक दोनों ओर से दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद लाल बत्ती चौक से लेकर इंसार बाजार से होते हुए पालिका बाजार, चौड़ा बाजार और सलारगंज गेट तक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। कुछ दुकानदारों ने तो निगम और पुलिस टीम को देखते हुए खुद अतिक्रमण हटाया जबकि कुछ को सख्ती दिखाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम के 30 कर्मचारी जबकि पुलिस के 16 कर्मचारी शामिल रहे।
खास बात ये है कि अब निगम अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी करा रहा है। अब अतिक्रमण से बाज न आने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। वहीं, पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार बार बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किए जा सकते हैं। अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए पुलिस और निगम के संयुक्त अभियान में नगर निगम डीएमसी अरूण भार्गव, सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा, एएसआई राकेश, एएसआई परमजीत सिंह, यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम के पुलिस कर्मी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि उनका ये अभियान अब रोजाना चलाया जाएगा। बुधवार को जाटल रोड और सनौली रोड से अतिक्रमण हटाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में शहर के तकरीबन सभी बाजारों और मुख्य रास्तों पर अतिक्रमण है। बाजारों में दुकानदारों ने दोनों ओर से तकरीबन आधी सड़क को अतिक्रमण से घेर रखा है। इसी जगह में ग्राहक भी अपनी बाइक खड़ी कर रहे हैं। जबकि पुलिस ने बाजारों में दिन के समय भारी वाहनों, ई रिक्शा आदि पर बैन लगाया गया। बावजूद बाजार में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। वहीं, शहर के मुख्य रास्तों की बात करें तो जीटी रोड के साथ गोहाना रोड, जाटल रोड, सनौली रोड, असंध रोड पर भी अतिक्रमण काफी ज्यादा है। यहां दुकानदारों ने 20 से 30 फुट तक सड़क की जगह को घेर रखा है।

वर्जन:
पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से बाजारों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से आग्रह भी किया जा रहा है कि वे अतिक्रमण न करें। कुछ दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन


सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें