फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेलमेट पहन पार्किंग में पहुंचे विधायक, कर्मी ने वसूले 20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को लघु सचिवालय और एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनी शुल्क पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक हेलमेट पहनकर पार्किंग में पहुंचे। इस दौरान यहां विधायक को कर्मी पहचान नहीं पाए और उनसे मोटरसाइकिल खड़ा करने के 20 रुपये मांगे। विधायक ने 10 रुपये देना चाहा तो कर्मियों ने उनसे बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद विधायक ने 20 रुपये देकर इसकी शिकायत डीसी वीरेंद्र दहिया को की। इस पर डीसी ने ठेकेदार को अपने कार्यालय में तलब कर एक लाख रुपये जुर्माना लगा दिया। साथ ही भविष्य में लोगों से अवैध वसूली करने पर ठेका रद्द करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, विधायक प्रमोद विज को शिकायत मिल रही थी कि पार्किंग में ठेकेदार वाहन चालकों से 10 रुपये की बजाय 20 रुपये लेता है। दोनों पार्किंग स्थल पर शुल्क का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस पर विधायक अपने निजी सचिव मनीष के साथ लघु सचिवालय में पहुंचे। पहले उन्होंने मनीष को मोटरसाइकिल लेकर भेजा। यहां पार्किंग कर्मचारियों ने उससे 20 रुपये लिए, जबकि नियमानुसार 10 रुपये ही ले सकते हैं। इसके बाद विधायक प्रमोद विज खुद उसकी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ हेलमेट पहनकर और चादर ओढ़कर पार्किंग में पहुंच गए। यहां उनसे भी कर्मियों ने 20 रुपये मांगे। वो 10 रुपये देने लगे तो कर्मी बदतमीजी करने लगे। विधायक ने 20 रुपये देकर स्लिप ले ली। इसके बाद विधायक ने डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया को तुरंत कॉल कर इसकी शिकायत दी। डीसी ने सीटीएम को तुरंत मौके पर भेजा और ठेकेदार को अपने कार्यालय में तलब किया। यहां डीसी ने ठेकेदार पर एक लाख रुपये जुर्माना ठोक दिया। साथ ही भविष्य में लोगों से अवैध वसूली करने पर ठेका रद्द करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें