फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: योगा में नहीं आए विधायक निखिल मदान, एसडीएम ने संभाली कमान

Mon, 22 Jun 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इसराना में प्रोटोकॉल योगा कार्यक्रम में योगा करते एसडीएम, डीएसपी व अन्य।
विज्ञापन
इसराना। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आयुष विभाग के सहयोग से इसराना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तरीय योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सोनीपत के विधायक निखिल मदान के नहीं पहुंचने पर एसडीएम नवदीप नैन ने कमान संभाली। योगा प्रोटोकॉल में हुए आयोजन में एसडीएम नवदीप नैन व डीएसपी आत्मा राम ने स्कूली छात्रों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों व स्कूल अध्यापकों के साथ योगा किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जसबीर सिंह व डॉ. दिनेश बिंद्रा रहे। योगाचार्य सतीश क्रांतिकारी, योग ट्रेनर पंकज, सुमन व रामपाल ने विभिन्न योग क्रिया कराई। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार बंसी लाल, प्राचार्य अशोक सेन, योगाचार्य सतीश क्रांतिकारी, ट्रेनर पंकज, सुमन व रामपाल, डीपीई सुक्रमपाल व प्रदीप घनघस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें