समालखा। नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक मनमोहन भड़ाना ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण करने उपरांत उन्होंने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए समालखा वासियों को आजादी के दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पीटी, परेड, योगा व अनेक प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की समाप्ति पर उपमंडल प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों व कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए। संवाद