फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धर्मशाला का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के वार्ड-19 में 28 लाख की लागत से प्रजापत धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने धर्मशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास समाज के लोगों के साथ नारियल तोड़ कर किया।
विज्ञापन

यहां विधायक का प्रजापत समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व पुष्प गुच्छ भेंट किया। समाज के लोगों ने लंबे समय से धर्मशाला के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी।
प्रजापत समाज के प्रधान सतपाल प्रजापति ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज ने पूर्व में विधायकों से भवन निर्माण की मांग की थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। विधायक प्रमोद विज ने उनकी समस्या को समझा और धर्मशाला के लिए 28 लाख रुपये मंजूर कराए। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वे समाज के कार्यों को लेकर हर समय प्रयासरत रहते हैं। लोगों के कार्यों के लिए हर समय तैयार हैं। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष सुनील कंसल, बलवान सरोहा, पूर्व पार्षद पति जाॅनी, रॉकी गहलोत व संदीप प्रजापत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें