फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल विवाद में बदमाशों ने मुनीम किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली बिल विवाद में बदमाशों ने मुनीम के पद पर कार्यरत राजकुमार का बबैल रोड से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसे पहलवान चौक स्थित एक ऑफिस में ले जाकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उससे 5500 रुपये भी लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने एडीजीपी की धौंस जमाते हुए धमकी दी कि वह उसे मार भी देंगे तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को दी, जिनके आदेश पर तत्काल प्रभाव से किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बबैल रोड भारत नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह मुनीम के पद पर कार्यरत है। उसने अपना मकान एक जनवरी 2022 को फाइनेंसर जसबीर निवासी कुटानी रोड को बेचा था। चार बिचौलियों के सामने यह तय हुआ था कि मकान का जो बिजली का बिल है, वह जसबीर ही देगा। अब मकान को बेचे हुए नौ माह हो गए हैं। इस बीच बिजली के बिल की दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई है लेकिन 29 सितंबर को जब राजकुमार अपने काम की ओर जा रहा था तो रास्ते में बबैल रोड पर शमशान घाट के पास उसे जसबीर ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा।
जसबीर ने मौके पर तीन-चार युवकों को बुला लिया, जो उसे जबरदस्ती उठाकर पहलवान चौक स्थित एक ऑफिस पर ले गए। वहां उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उसकी जेब से 5500 रुपये भी लूट लिए। वारदात के दौरान आरोपी उसे मारने की बात कह रहे थे। धमकी दी की अगर आज ही बिजली बिल के रुपये कहीं से भी लाकर दें, नहीं तो वह उसे खत्म कर देंगे। आरोपी ने धमकी दी कि उसके रिश्तेदार का साला एडीजीपी है। वह उसे जान से भी मार देंगे तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वह किसी पुलिस से भी नहीं डरता
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें