बापौली। गांव में शरारती तत्वों ने गांव की शांति व्यवस्था भंग करने की नीयत से ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। सरपंच संजय शर्मा का कहना है कि गांव में कुछ शरारती किस्म के लोग हैं, जो गांव का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। इससे पहले भी इन्होंने दादा खेड़ा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे, जिसकी शिकायत थाना बापौली में देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। अब फिर उन्होंने गांव का माहौल खराब करने की नीयत से शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया।
सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि रात के समय हमारे गांव में शिव मंदिर चौक पर कैमरा चोरी कर लिया गया है। इससे पहले भी मुस्लमान बस्ती चौक से भी कैमरा चोरी हो गया था। बापौली थाना प्रभारी अत्तर सिंह का कहना है कि सरपंच संजय शर्मा ने शिकायत दी है कि गांव के शिव चौक से किसी अज्ञात ने वहां पर लगे कैमरे चोरी कर लिए हैं। सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।