फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरों का उत्पात, दो मकानों और एक दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने 24 घंटे में शहर में चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर 12 स्थित एक मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात और 97 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं गंगापुरी रोड स्थित एक दुकान से चोर एलईडी, इन्वर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में चांदनीबाग पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं बराना गांव स्थित एक मकान से चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और मकान से एलईडी, कंप्यूटर, 10 हजार रुपये नकदी और चांदी के जेवरात ले गए। इस मामले में सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे मकान पर ताला लगाकर वह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में सिरहिंद पंजाब गया था। 15 अप्रैल को वह दोपहर साढ़े तीन बजे लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। टंदर जाकर देखा तो मकान से दो जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, एक लॉकेट, 20 तोले चांदी, 97 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। इसके अलावा चोर एक लग्जरी टाइटन कंपनी की घड़ी चोर कर ले गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यू जगन्नाथ विहार निवासी धर्मवीर मखीजा ने बताया कि उसकी गंगापुरी रोड पर कृष्णा ट्रेवेल्स के नाम से दुकान है। वह रात के समय दुकान को बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान पर आकर देखा तो शटर टूटा हुआ था। अंदर से इन्वर्टर बैटरी, एलईडी चोरी मिली। उन्होंने पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें सुबह 4:45 से 5:11 बजे तक पूरी वारदात कैद मिली। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार दो व्यक्ति ई-रिक्शा में आए और दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद उसने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बराना गांव निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह नौ बजे उसके माता-पिता खेत में गए थे। उनके घर पर ताला लगा था। आरोपी छत के रास्ते अंदर घुसा और मकान से एक एलईडी, कंप्यूटर, फोन, एक जोड़ी चांदी की चुटकी और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गया। आरोपी ने घर में तोड़फोड़ भी की। माता-पिता खेत से घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें