फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल विवाह निषेध कार्यालय पहुंची नाबालिग, बोली-नहीं करनी अभी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की लड़की मंगलवार को बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय में पहुंची। उसने शिकायत देते हुए कहा कि वह 16 साल की है और उसके मां-बाप जबरदस्ती शादी करवाने चाहते हैं। अधिकारी ने मां-बाप को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिश्ते में लगने वाले अपने मामा से प्रेम विवाह करनी चाहती है, वे ऐसा नहीं होने देंगे, इसलिए उन्होंने लड़की को शादी के नाम से डराया था ताकि वो मामा से प्रेम विवाह करने की जिद छोड़ दे लेकिन वो नहीं मान रही है। फिलहाल दोनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में चार मार्च की दोपहर को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की लड़की आई थी। उसने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है। उसके मां-बाप उसकी जबरदस्ती शादी करवाने की कोशिश कर रहे हैं। माता-पिता ने पांच दिन में उसकी शादी करने को कहा है। अगर वो शादी नहीं करेगी तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने लड़की की ये बात सुनकर उसके पिता से संपर्क कर कार्यालय बुलाया गया।



लड़की के माता-पिता दोनों कार्यालय पहुंचे, जहां उनके सामने लड़की की शिकायत के बारे में बताया। इस पर मां-बाप ने बताया कि घर के सामने ही रिश्ते में मामा लगने वाला युवक रहता है, जिससे उसकी लड़की पिछले काफी समय से फोन पर बातचीत करती है। वह उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। अगर, लड़की ने इस तरह का कदम उठा लिया, तो सामाजिक तौर पर वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इसी डर से उसकी पढ़ाई भी छुड़वानी पड़ी। वे जानते हैं कि लड़की की बालिग होने पर ही शादी करनी है, लेकिन पहले भी वह एक दिन के लिए घर से लापता हो गई थी, इसी डर से उसे शादी के नाम से सिर्फ डराया था। इस दौरान लड़की ने अपने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया। जिसके बाद अधिकारी ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से लड़की को सेंटर में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें