फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग से दुष्कर्म, मिली चार माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस क्षेत्र की है घटना, महिला थाना पुलिस ने कराया रविवार को नागरिक अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो पड़ोसी युवकों द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिगा काे किसी को इस बारे में बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। नाबालिगा को पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने जांच कराई तो वह गर्भवती मिली। मां ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। अब केस महिला पुलिस थाना में स्थानांतरित किया गया।
पुलिस ने रविवार को नाबालिग की जांच कराई है। नागरिक अस्पताल में एक चिकित्सक ने प्रथम जांच में नाबालिग को चार माह की गर्भवती होना बताया है। बच्ची की सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में महिला विशेषज्ञ से पुन: जांच कराई जाएगी। मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की लड़की के साथ पड़ोसी ने लगभग चार माह पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पड़ोसी युवक ने किशोरी को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के मारे किसी को आपबीती नहीं बताई। उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उसने इस बारे में बताया। वह उसको असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराने ले गई। डॉक्टरों ने उसको चार महीने की गर्भवती बताया। मां ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। वहां से केस को महिला पुलिस थाना में स्थानांतरित किया। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
महिला पुलिस थाना प्रभारी आशा देवी ने बताया कि एक नाबालिग के साथ दुराचार करने की शिकायत मिली है। उसके गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई है। उसका सोमवार को दोबारा नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें