फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बिजनेसमैन की बेटी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले ही 10वीं में आए थे 90 प्रतिशत अंक

Sun, 21 May 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

नाबालिग सीबीएसई स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले ही आए नतीजों में उसके 10वीं में 90 प्रतिशत अंक आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत निवासी एक बिजनेसमैन की बेटी ने रस्सी से फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। वह शहर के ही एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उसने हाल ही में 90 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की थी। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामला रविवार का है।

विज्ञापन


पानीपत निवासी एक बिजनेसमैन की 17 वर्षीय बेटी एक सीबीएसई स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार शनिवार रात 12 बजे तक एक साथ बातचीत कर रहा था। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी।

इसके चलते बिजनेसमैन के बच्चे घर पर ही थे। छुट्टी होने के कारण परिवार ने बच्चों को देर से उठाने की सोची। पिता दोपहर 12 बजे बेटी को खाना खाने की बात कहने के लिए उसके कमरे में गए तो अंदर से कुंडी बंद थी।
विज्ञापन


उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। परिवार के लोग इकट्ठा होकर कुंडी तोड़कर अंदर गए। बेटी ने छत पर लगी पंखे की कुंडी में रस्सी का फंदा बना रखा था।

एफएसएल के साथ पहुंचे एएसपी
सूचना मिलने पर एएसपी मयंक मिश्रा, चांदनीबाग थाना प्रभारी प्रदीप व जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें