फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोंधापुर निवासी विक्की ने बताया कि उसके पिता सतबीर सिंह अपने दोस्त शमशेर सिंह निवासी करनाल के साथ बाइक पर पानीपत की तरफ आ रहे थे। जब वे दोपहर करीब 1:30 बजे पेप्सी पुल के पास से पहुंचे तो करनाल की तरफ से पंजाब नंबर होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों अधेड़ रोड पर गिर गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे सतवीर सिंह निवासी सोंधापुर की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें