समालखा। पानीपत दिल्ली रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह रखवा दिया है। जीआरपी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि भोड़वाल माजरी के पास रेलवे लाइन ट्रैक के बाहर एक अधेड़ का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 65 साल है। संवाद