फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर चुलकाना फ्लाईओवर के नीचे डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास एक आधार कार्ड मिला है। जिसके आधार पर उनका नाम आशाराम निवासी चुलकाना शाम मंदिर बताया गया है। उनकी उम्र 45 वर्ष है। हादसा शनिवार शाम छह बजे के करीब का है। मालगाड़ी पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार चुलकाना के ग्रामीणों से अधेड़ के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद अधेड़ के बारे में पता चल पाएगा। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें