फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिकित्सा शिविर में दिया आयुर्वेद अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। आयुष विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय में एक दिवसीय नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को आयुर्वेद अपनाने का संदेश दिया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल जागलान ने रिबन काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य और राजेंद्र जागलान विशिष्ट अतिथि रहे। हवन के बाद भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। धर्मपाल जागलान ने आयुर्वेद को प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। ओमदत्त आर्य ने योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें