फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रतियोगिताओं से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में हमारा संकल्प-स्वच्छ भारत विषय पर स्वच्छता पखवाड़ा का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के अलावा, आसपास के गांवों में 10 सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच, स्वच्छता प्रतिज्ञा, जागरूकता वार्ता, निबंध, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही खोरा-खेड़ी गांव, रिफाइनरी टाउनशिप और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें नालों की भी सफाई की गई। रिफाइनरी टाउनशिप में शनिवार को समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ठेकेदार के 350 सफाई व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। जागरूकता वार्ता करते हुए उन्हें स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलाई व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनिटेशन किट, फेस मास्क, एप्रेन, कैप, और जूट बैग वितरित किए गए। एमएल डहरिया ने कहा कि अपनी और अपने आसपास की सफाई न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि हमें विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाती भी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता नियमों को सभी को आत्मसात करना चाहिए। एक स्वच्छ वातावरण विभिन्न तरीकों से सुरक्षा को बढ़ावा देता है। यह अव्यवस्था या रुकावटों के कारण होने वाली दुर्घटनाएं रोकने में मदद करता है। स्वच्छता का पर्यावरण संरक्षण से गहरा संबंध है। अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाकर हम न केवल प्रदूषण को दूर करते हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के विनाश को भी रोकने में मदद करते हैं और इससे वनस्पति, जीव जंतुओं और मनुष्यों की भलाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें