फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार दिन में छह डिग्री बढ़ा पारा, नौतपा के बाद बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा के दौरान बूंदाबांदी के बाद गर्मी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान चार दिनों में ही छह डिग्री बढ़ गया है। चार दिन पहले शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी फिर से लोगों को सताने लगी है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मंगलवार रात को फिर से मौसम में बदलाव होने के बाद बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाने लगा। दोपहर होते-होते लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवा के झोंके सहने पड़े। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। लोग गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए कपड़े और छाते का सहारा लेते हुए नजर आए। गर्मी बढ़ने के कारण किसान भी गन्ने के खेतों में निलाई करते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि गन्ने की फसल को खरपतवार से बचाया जा सके।

ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा लोड

जिले में गर्मी के बढ़ने के बाद फिर से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक स्थिति सामान्य है। जिले में अभी सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड सामान्य है। हालांकि इसके पश्चात अब गर्मी बढ़ी तो ट्रांसफार्मर भी जवाब देना शुरू हो जाएंगे, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन-
मंगलवार रात को आसमान में घने बादल छाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में मामूली कम हो सकता है। अगले दस दिनों के दौरान तापमान में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। 15 जून से मानसून सक्रिय होने और बारिश होने की संभावना भी है।
विज्ञापन

- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें