फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: मानसिक तौर परेशान 14 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव हथवाला में युमना घाट पर 14 वर्षीय छात्रा ने पेड़ में अपनी चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। वीरवार दोपहर दो बजे छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सूचना पाकर हथवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। पिता का कहना है कि बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। हथवाला चौकी इंचार्ज सतविंदर के मुताबिक वीरवार को दोपहर दो बजे के बाद उन्हें यमुना घाट पर गन्ने के खेत के पास पेड़ पर लड़की के फंदा लगाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच स्वजन से बातचीत के बाद शव को नीचे उतरवाया। मृतक लड़की की शनाख्त 14 वर्षीय आशीमन के तौर पर हुई। लड़की के पिता सादिक ने बयान में बताया कि आशीमन 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। जो किसी बात को लेकर कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थी। वीरवार को दोपहर के समय खेत में मिर्च तोड़ रही बड़ी बहन के लिए चाय लेकर गई थी। वहां से लौटते समय फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें