बैठक में उपस्थित सभा के सदस्य। स्रोत : सभा
पानीपत। अखिल भारतीय किसान सभा ने शनिवार को गीता कॉलोनी स्थित शिव वर्मा स्मारक भवन में बैठक की जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक और संचालन जिला सचिव राजपाल गाहल्याण ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला उपायुक्त, कृषि विभाग के जिला उपनिदेशक, मार्केट कमेटी सचिव के नाम अलग-अलग ज्ञापन पत्र दिए गए। जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि सभा का 16वां राज्य सम्मेलन फतेहाबाद की तहसील भट्टू कलां में 4 और 5 अक्टूबर की तैयारी के लिए चर्चा की गई। 4 को रैली में पानीपत से दर्जनों किसान हिस्सा देंगे और चुने हुए प्रतिनिधि दो दिन राज्य सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रैली को सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड अशोक ढावले, राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने संबोधित करेंगे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कंवर सिंह छोकर, उपप्रधान दिलावर सिंह राठी, सहसचिव सीताराम शर्मा, प्रेस सचिव रोहतास मलिक, समालखा तहसील प्रधान विष्णु शर्मा व पानीपत तहसील सचिव एसए खान उपस्थित रहे। संवाद