फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुराने बस अड्डे से बसों के संचालन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने छात्र छात्राओं के लिए पुराने बस अड्डा से बसों का संचालन करने की मांग की है। इसको लेकर इनसो ने तहसीलदार विरेंद्र गिल को सौंपा है।
विज्ञापन

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने बताया कि इनसो लोकल बसों का संचालन पुराने बस अड्डा से करने की मांग कर रही है। इसके लिए कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। छात्र छात्राओं को बसों के लिए सिवाह गांव स्थित बस अड्डा पर जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काॅलेज पहुंचने में देरी हो जाती है। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद उन्हें पहले सिवाह बस स्टैंड पर जाना पड़ता है फिर वहां घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। छात्राओं को ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इनसो छात्र नेताओं ने कहा कि इनसो लगातार इस मुद्दे पर लगातार प्रयासरत है। अगर जल्द इस पर सुनवाई नहीं हुई तो पूरे जिले में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर संदीप गुर्जर, युवराज सिंह, नितिन , रोहित कुमार व अमन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें