मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई मेहदी। संस्थान
समालखा। मनाना गांव स्थित ताऊ देवीलाल मेमोरियल कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रेनुका ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और निहारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता राणा ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं।
16