फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली का मेगा ब्लॉक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की ओर से रविवार को अवकाश होने की वजह से फीडरों की मरम्मत के लिए परमिट जारी किए हैं। जिससे जिले भर में बिजली का मेगा ब्लॉक रहेगा। रविवार को 132 केवी पावर हाउस काबड़ी से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन काबड़ी सर्किट वन और इंडस्ट्री एरिया फीडर पर सुबह आठ से 11 बजे तक मरम्मत का काम चलेगी। जिससे यहां की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके साथ राज वूलन, मां भगवती, इंद्रा काॅलोनी, बीएम पोली, बालाजी, जेके, जिंदल, कैपिटल, भारत नगर, वेयर हाुस, सब्जी मंडी, तिकोना पार्क, न्यू बोहली, सिंगपुरा, प्रशांत, जीटी रोड, आरके, एमवी, अनिल स्पीनिंग, मिगलानी, गणेश, प्रेम कोटेक, मुंजाल, टीडीआई एरिया की बिजली भी प्रभावित रहेेगी। 132 केवी चंदौली से चलने वाले 11 केवी फीडर बाबरपुर, अन्नपूर्णा, गांजबड़, एल्डिको, बबैल रोड, जीएस स्पीनर, जेबी, हैटरी, मुंजाल, पैप्सिको, रियन हाईट की सप्लाई सुबह आठ से 10 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी इसराना से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन ऊंटला की सप्लाई सुबह सात से 11 बजे तक, 33 केवी नुरपूर से चलने वाले 11 केवी न्यू जेल फीडर की सप्लाई सुबह सात से 11 बजे, 33 केवी सिवाह से चलने वाले पसीना एपी की सप्लाई सुबह सात से 11 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 33 केवी सनौली कलां से चलने वाले फीडर कुराड़, 33 केवी मोहाली से चलने वाले विनयश्री की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी नौल्था से चलने वाले 33 केवी एचएफ इंडस्ट्री की सप्लाई सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक, 33 केवी नुरपूर से चलने वाले 11 केवी फीडर मयूर, राजेश, शिव शक्ति, न्यू जेल, नुरपूर, डाडौला आरडीएस, डाडौला एपी, गोशाला एपी, नुरपूर एपी और पसीना एपी की सप्लाई सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, 33 केवी मोहाली से चलने वाले फीडर काला आंब व निंबरी की सप्लाई सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी काबड़ी से चलने वाले मिगलानी, बालाजी, बीएस फाइबर, गणेश, प्रेम कोटेक, मुंजाल, हिमसागर, टीडीआई, रामपुरा काॅलोनी, सिंघपुरा, मुंजाल, बीएमस, पोली, काबड़ी रोड, आरके, जीटी रोड, हरिनगर, सिद्धार्थ नगर, काबड़ी एपी और आवास ऑनलाइन की सप्लाई सुबह सात से 11 बजे तक बंद रहेगी।
इसके अलावा 220 केवी पावर हाउस समालखा से चलने वाले 11 केवी जिला सचिवालय, बिहोली इंडस्ट्री फीडर की सप्लाई सुबह नौ से 11 बजे तक, 132 केवी बिहोली से चलने वाले 33 केवी बिहोली और 33 केवी सब स्टेशन बिहोली की सप्लाई भी सुबह आठ से 10 बजे तक बंद रहेगी।33 केवी सब स्टेशन न्यू बोहली से चलने वाले फीडर सिंघपुरा डीएस, सिठाना डीएस, रिफाइनरी रोड, गोशाला एपी व फाटक एपी की सप्लाई भी सुबह आठ से 10 बजे तक बंद रहेगी। दूसरी ओर 132 केवी उरलाना से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन नारा की सप्लाई सुबह आठ से 11 बजे तक और 132 केवी काबड़ी से 33 केवी सब स्टेशन जिला सचिवालय की सप्लाई सुबह पांच से छह बजे तक बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें