पानीपत। रोटरी क्लब पानीपत रॉयल की नई टीम ने पदग्रहण संभाल लिया है। क्लब की अध्यक्ष मीरा रहेजा और सचिव की जिम्मेदारी कंवर रविंद्र सैनी को मिली है।
जीटी रोड स्थित क्रिस्टल क्लाइड इन होटल में आयोजित इंस्टालेशन सेरेमनी में पिछले वर्ष की अध्यक्ष अनीता मेहरा ने कॉलर पहनाकर उनको सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज व उनकी धर्मपत्नी नीरू विज रही। उन्हाेंने नई टीम को शुभकामनाएं दी। प्रधान मीरा रहेजा और कंवर रविंद्र सैनी ने रोटरी क्लब की इस साल के योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब इस वर्ष नए आयाम को स्थापित करेगा। धार्मिक, शिक्षा और सामाजिक कार्यों बढ़ चढ़कर काम करेंगे। विशेष रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में मानवता की सेवा की जाएगी। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन अनेजा व अन्य पदाधिकारियों के साथ रोटरी गवर्नर के नेतृत्व में पौधरोपण किया। रमन अनेजा ने मंच संचालन कर पिछले वर्ष की उपलब्धियां को गिनवाया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विनीत शर्मा व अनिल मेहरा रहे। इस अवसर पर सुदर्शन चुघ, रंजीत भाटिया, शशि चड्ढा, इंद्रजीत गेरा, रमेश बजाज, सुमित मित्तल, जसवीर सिंह कपूर, प्रवीण, नरेश चोपड़ा व शिखा सैनी मौजूद रही।