फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामूहिक विवाहोत्सव आज, एक ही मंडप में होगी 12 कन्याओं की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में मनाए जा रहे फाल्गुनोत्सव में मंगलवार को श्रीश्याम बाबा सेवा मंडल द्वारा 15 वां सामूहिक विवाहोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें एक ही मंडप में 12 कन्याओं की शादी कराई जाएगी। श्रीश्याम बाबा सेवा मंडल पिछले 15 वर्षों में अब तक 300 से भी ज्यादा गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवा चुका है।
विज्ञापन


श्रीश्याम बाबा सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल प्रधान सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी 2004 को श्रीश्याम बाबा सेवा मंडल का गठन होने के बाद से हर साल की तरह दो मार्च से 20 वां फाल्गुनोत्सव मनाया जा रहा है। मंडल के सौजन्य से भव्य कलश यात्रा से उत्सव का शुभारंभ हुआ। फिर तीन से नौ मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर 10 मार्च को हवन और भंडारा लगाया गया।

मंडल अध्यक्ष सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि अब सामूहिक विवाहोत्सव के लिए नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण सजाया गया है। जिसमें गरीब व जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य 12 लड़कियों की शादी हिंदू रिति-रिवाज के साथ संपन्न कराई जाएगी। फेरों की रस्म के बाद विदाई के दौरान सभी को कन्यादान के साथ नई गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी उपलक्ष्य करवाया जाएगा। सामूहिक विवाहोत्सव पर होने वाले खर्च के सवाल पर मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल के 365 सदस्य हैं जो आपस में धन संग्रह करते हैं। इसके अलावा कुछ 51 सौ रुपये वार्षिक दान देने वालों के साथ ही 50-60 मुख्य दानदाताओं से एक लाख रुपये से ज्यादा का सहयोग भी लिया जाता है। इस मौके पर मंडल प्रधान सत्यवीर गुप्ता, नंदकिशोर सिंघल, मनोज सिंघल, विनय जैन, पंकज गोयल, विपिन गोयल, मोहित गोयल व राकेश बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें