फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लूट की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। नारा गांव के पास नकाबपोश चार बदमाश अंडे लेने जा रहे पिकअप के आगे बाइक अड़ाकर पिस्तौल के बल पर 1.85 लाख रुपये लूट ले गए। बदमाश तीन बाइकों पर सवार थे। एक बाइक पर दो बदमाश गांव नारा में घुस गए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। मतलौडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना की जेजे कालोनी के नूर हसन ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी निवासी सरफूल इस्लाम उर्फ मुन्ना गाड़ी का मालिक है। वह 10 दिन पहले अपने गांव बंगाल चला गया था। उसके आठ दिन पहले ही ड्राइवर रखा था। वह हेल्पर शाह आलम के साथ अंडे लेने सफीदों जा रहा था। उनकी गाड़ी दोपहर लगभग दो बजे नारा गोशाला से निकली तो सफीदों की ओर से आ रही एक एंबुलेंस सड़क पर मुड़ रही थी। इसके कारण उसे अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। इतनी देर में तीन बाइकों पर पीछा कर रहे चार युवक आगे आ गए। उन्होंने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। उन्होंने उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। एक युवक ने बाइक से उतरते ही गाड़ी की चाबी निकाल ली और खिड़की खोल उसको नीचे उतार लिया। उसके पेट पर पिस्तौल लगा दी और दूसरी गाड़ी की तलाशी लेने लगे। दो बदमाश गाड़ी में रखा पैसों का बैग, हेल्पर का मोबाइल व गाड़ी की चाबी लेकर बाइक से नारा गांव की ओर व दो बदमाश अलग-अलग बाइकों पर मतलौडा की तरफ फरार हो गए।

डीएसपी प्रदीप कुमार, मतलौडा थाना के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर हर नारायण व पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें बैग छीनकर सफीदों की ओर बाइक पर गए दो बदमाश नारा गांव के अंदर घुसते नजर आए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें