मतलौडा। मतलौडा में निकाली गई शहीद तिरंगा यात्रा पहुंचे भारी संख्या में लोग।
- फोटो : Panipat
इसराना विधानसभा में वीरवार को भाजपा की ओर से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव शोदापुर से शुरू होकर गांव खुखराना, उंटला, भालसी होते हुए मडलौडा पहुंची। इस दौरान गांव में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। युवाओं में यात्रा को लेकर जोश दिया और भारत माता की जय के नारे लगे। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की वजह से ही आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सदस्यता अभियान के प्रमुख गजेंद्र सलूजा, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविंद्र आर्य, एससी मोर्चा प्रदेश सचिव एवं पार्षद अशोक कटारिया व अन्य लोग मौजूद रहे।