अंबाला छावनी के प्रभु प्रेम पुरम स्थित भगवती मंदिर में विवाह के समय जोड़े को आशीर्वाद देते पदा
- फोटो : Samvad
अंबाला। छावनी के प्रभु प्रेम पुरम के भगवती दर्शन मंदिर में मंगलवार को एक जरूरतमंद कन्या का विवाह धूमधाम से किया गया। यह विवाह मंदिर ट्रस्ट के गणमान्य की उपस्थिति में हुआ। विवाह के दौरान कन्या को जरूरत का सामान, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर तथा अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं को प्रदान किया गया। इस मौके पर भगवती दर्शन मंदिर के ट्रस्टी सुभाष गोयल, राधा गोयल, चिराग गोयल, कविता गोयल, लोमश देव गोयल, श्रेया गोयल, राहुल अग्रवाल आदि ने विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। संवाद